देवभूमि भैरव सेना संगठन ने किया हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हरियाणा सरकार-चरणजीत पाहवा
हरिद्वार, 5 अगस्त। देवभूमि भैरव सेना संगठन ने जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष सौरभ चैहान के नेतृत्व में श्रीराम चैक पर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सौरभ चैहान व सत्येंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में घटित घटना निंदनीय है। घटनाक को अंजाम देने वालेे असामाजिक तत्वों सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन की महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार होते हुए भी हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं है। यह बड़ा गंभीर विषय है। भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि हरियाणा सरकार को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

असामाजिक तत्व पर सख्त कदम उठाकर कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए। जो लोग सोची समझे षड़यंत्र के तहत ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं। उनको जेल भेजने का काम किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखने की मांग भी की।

इस दौरान जिला महामंत्री अनिल सैनी, जिला उपाध्यक्ष सौरव चैहान, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी, शहर अध्यक्ष बक्शी, मीडिया प्रभारी राजकुमार चैहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता मिश्रा, शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर, लोकेश देवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनी चैहान, मीडिया प्रभारी संकेत जैन, संचित ग्रोवर, संगठन मंत्री प्रियम बब्बर, विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की प्रजापति, आकाश कुमार, अजय कुमार, विक्की कुमार, विशाल शर्मा, सोनू कुमार, दीपक साहनी, दिवाकर वर्मा, संजय मेहरा, बंटी कुमार, विजेंद्र पवार, धर्मवीर शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *