विडियो :-पूरे भारत में देव दीपावली हर्षोल्लास उत्साह के साथ मनाई जाए:- श्री महंत रविंद्र पुरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हर की पौड़ी पर श्रद्धालु भक्तों ने देखा अलौकिक नजारा

देव दीपावली हर्षोल्लास उत्साह के साथ हर की पौड़ी पर मनाई गई । ग्यारह हजार दीपक हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के आसपास सजाए गए। श्री गंगा सभा एवं संत महापुरुषों के सानिध्य में देव दीपावली मनाई गई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते लाखों श्रद्धालुओं ने देव दीपावली का मनमोहक नजारा देखा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवताओं की दीपावली को उत्साह के साथ हर की पौड़ी पर मनाया गया।

हजारों दीपको की रोशनी से गंगा घाट सजाए गए।श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि देव दीपावली उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाए। कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धालु भक्तों के लिए लाभदायक है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दिवाली मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों से आह्वान किया कि देव दीपावली खुशियों के साथ दीप प्रज्वलित कर मनाएं।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ,महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने देशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतिवर्ष देव दीपावली के मौके पर श्रद्धालु भक्तों को अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। ग्यारह हजार दीपको से हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों सजाया गया संतों के सानिध्य में दीपदान भी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *