देवेंद्र यादव के प्रदेश प्रभारी बनने से कांग्रेस मजबूत हुई-संजीव चौधरी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 दिसम्बर। कांग्रेस प्रदेश आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि देवेंद्र यादव के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आज कांग्रेस मजबूत हुई है। प्रदेश प्रभारी की मेहनत के चलते देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली उत्तराखण्ड के इतिहास में सबसे बड़ी रैली रही। देवेंद्र यादव ने पहाड़ों के दूर दराज के गाँवों तक पहुंचकर कांग्रेस की रीति नीति से जनता को जोड़ा है।

राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है इस में सब से बड़ा योगदान और मेहनत देवेंद्र यादव की ही है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश के नेताओ की मेहनत भी कम नहीं है। पर माटी को आकार देने का काम देवेंद्र यादव ने किया है। आज हजारों युवा और महिलाएँ कांग्रेस के साथ खड़े हुए है तो वो देवेंद्र यादव की ही तपस्या का परिणाम है। चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में अब भाजपा का अस्तित्व धरातल पर लाने में भी देवेंद्र यादव का बहुत बड़ा तप है।

राजनैतिक पार्टियों के प्रभारी पिकनिक मनाने की तरह आते हैं, पर देवेंद्र यादव ने अपने घर की तरह मान कर प्रदेश में मेहनत की है और निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में अब राज्य में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। चौधरी ने कहा कि देवेंद्र यादव उत्तराखंड के युवा दिलो की धड़कन बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *