परिवर्तन यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 18 सितंबर। दूसरे चरण में हरिद्वार पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में अंशुल श्रीकुंज, सुमित, जटाशंकर श्रीवास्तव, विभाष मिश्रा, नितिन कौशिक आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के समीप नारेबाजी के साथ परितर्वन यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

आर्यनगर चौक पर एडवोकेट फुरकान अली, इरफान भट्टी आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दुर्गाचौक पर पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी के नेतृत्व में असद महमूद,सुभान कुरैशी, अतीक चौधरी, अनीस, हाजी इमदाद, मुसर्रफ सैफी, छम्मन पीरजी, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद सुहेल अख्तर, तस्लीम अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के शिवालिक नगर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य किया।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। अंशुल श्रीकुंज व जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त करेगी। यात्रा में उमड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ व उत्साह से साफ दिखाई दे रहा है कि लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी व हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते देश की जनता परेशान है। महेश प्रताप राणा व विमला पाण्डे ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, तीन काले कृषि कानून भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में विशाल भीड़ दर्शा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज कर उत्तराखण्ड में सरकार बनाएगी और जन आंकाक्षाओं को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *