धर्म प्रचार और शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा स्वामी सहज प्रकाश का समूचा जीवन : स्वामी चिन्मयानंद

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 14 दिसम्बर। पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश महाराज के प्रथम मासिक श्राद्ध अनुष्ठान पर संस्था के ट्रस्टियों ने संस्था के विकास का संकल्प लेते हुए ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पावन धाम आश्रम के महंत स्वामी वेदान्त प्रकाश महाराज के संयोजन और उपाध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज का प्रथम मासिक श्राद्ध विधि-विधान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वामी सहज प्रकाश महाराज का समूचा जीवन धर्म के प्रचार और शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा, उनके ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात समस्त भक्तजनों, ट्रस्टीयांे का ये दायित्व बनता हैं कि वे संस्था को आगे बढ़ाते हुए ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश के अधूरे कार्यों को पूर्ण करे। संस्था के ट्रस्टी सुनील गर्ग एडवोकेट, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, इन्द्रमोहन अग्रवाल ने ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरूदेव ने अपने जीवनकाल में गीता भवन ट्रस्ट मोंगा और पावन धाम आश्रम हरिद्वार को जो गरिमा प्रदान की उसके लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे।

क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी एवं समाजसेवी मिंटू पंजवानी ने कहा कि पावन धाम आश्रम हरिद्वार की एक प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हैं जिसके मूल में ब्रह्मलीन स्वामी वेदांतानन्द और स्वामी सहज प्रकाश की साधना समाहित है। ये संस्था निरंतर गतिशील रहे इसका प्रयास हम सबको मिलजुल कर करना चाहिए। इस अवसर पर खुशवंत राय जोशी, बालकृष्ण गोगी, रविन्द्र सूद, महंत राजकुमार दास, रमणीक सिंह, दिनेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *