डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर अंडर 15 में जगह बनाने वाले अर्थव को किया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love


डांस शो के विजेता बनेंगे अर्थव अग्रवाल-नितिन यादव यदुवंशी
हरिद्वार, 21 अप्रैल। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में अंडर 15 में जगह बनाने वाले मुखियागली भूपतवाला के अथर्व अग्रवाल व उनके डांस मास्टर आलोक गिरी का कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

धर्मनगरी के कई होनहार विभिन्न क्षेत्रों में हरिद्वार व उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीटीवी के मशहूर कार्यक्रम डांस डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर अंडर 15 में स्थान बनाने वाले अर्थव अग्रवाल अपने हुनर से प्रतियोगिता के जज व दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में ही नृत्यकला में महारथ हासिल करने वाले अर्थव अग्रवाल की कामयाबी के पीछे उनके गुरू आलोक गिरी की बड़ी भूमिका है। आलोक गिरी के निर्देशन में अर्थव अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं।

नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि नृत्य के प्रति अर्थव के जुनुन व लगन को देखकर लगता है कि वही इस डांस शो के विजेता होंगे। सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। सम्मानित करने वालो में करण सिंह राणा, विशाल निषाद, कन्हैया सैनी, राहुल माझी, तरुण सैनी, रोहित, ऋषभ, दीपक, विजय पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *