दिन भर की रिमझिम बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित

Uncategorized
Spread the love

कमल खडका

शासन-प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे है लोग: सुनील अरोड़ा

हरिद्वार, 19 अगस्त। बुधवार की दिन भर की बरसात के कारण सड़कों पर गारा, कीचड़ व जल भराव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य अधर में लटके हुए है। खोदी गई सड़क की मिट्टी सड़कों पर फैल गयी जिसके चलते आवाजाही प्रभावित रही। रानीपुर मोड़, चन्द्राचार्य चौक, ललतारौ पुल, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र एवं उपनगरी ज्वालापुर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही है। व्यापारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर की रिमझिम बारिश के कारण आमजन जीवन प्र्रभावित रहा। मुख्य रूप से खोदी गयी सड़कों के कारण मिट्टी, छोटे-छोटे पत्थर सड़कों पर फैल गये। वाहन चालक भी परेशान रहे।

नगर निगम की सड़कों पर निर्माण कार्य चलने के कारण बरसात होने से लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ रही है। निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आने के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने कहा कि शासन-प्रशासन निर्माण कार्यों को लेकर उदासीनता बरत रहा है। बरसात शुरू हो चुकी है। निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

सड़कों पर लोगों का चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्माण कार्यों को लेकर निर्माणदायी संस्थाओं पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। मनमाने तरीके से अनियोजित विकास किया जा रहा है। एक साथ सड़कें खोद दी गई जिससे बरसाती पानी सड़क के गड्ढों में भर रहा है। सड़क बदहाल है लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *