विडियो:-किडजी स्कूल में किया दीपावली मेले का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है दीपावली-प्रियंका शर्मा
हरिद्वार, 11 नवम्बर। कनखल स्थित किडजी स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के माता पिता और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। पारिवारिक माहौल में आयोजित किए दीपावली मेले में स्कूल के नन्हें मुन्नों व उनके परिवारजनों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

विभिन्न व्यंजनो, खिलौनों और उपहारों के स्टाल भी लगाए गए। छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को पुस्कार भी प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसीपल प्रियंका शर्मा ने छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के लंका विजय कर वनवास से वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष दीपावली मनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंतःकरण में व्याप्त अंधकार रूपी अज्ञान को दूर कर ज्ञान का प्रकाश करने का संदेश भी देते हैं। इसमें गुरूजनों व माता पिता द्वारा प्रदत्त शिक्षा व संस्कार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान स्कूल स्टाफ व शिक्षिकाएं भी मौजूद रही


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *