भाजपा में शामिल हुए अहमदपुर ग्रंट के दर्जनों ग्रामीण

Haridwar News Politics
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 20 नवम्बर। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर ग्रंट के कई ग्रामीणों ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के संयोजन व धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल हुए सभी ग्रामीणों का संजय सिंह ने फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर दोबारा उत्तराखण्ड में सरकार बनाएगी। धर्मवीर कश्यप ने कहा कि भाजपा व पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने साथियों सहित भाजपा ज्वाईन की।

धर्मवीर कश्यप ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। जनता के बीच पार्टी की नीतियांे का प्रचार प्रसार कर चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश सैनी, बीजा सैनी, राजवीर कश्यप, अमरनाथ, जोनी, गोपाल, अक्षय कश्यप, रवि, प्रमोद, सनी, धर्मेंद्र, सुमित, महावीर, रजत कुमार, राजवीर, पंकज सैनी, रोहित, दीपक, जयबीर कश्यप, आदि शामिल हुए इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया, अमित वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तेजपाल प्रजापति, जसवीर, राहुल, सनी, सुमित कटारिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सैनी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *