गौरव रसिक
हरिद्वार, 13 फरवरी। आर्यव्रत हाॅस्पिटल के डा.अखिलेश सिंह ने सभी से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्रैस को जारी बयान में डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है।
सभी को इस महापर्व में सम्मिलित होकर अपना वोट अवश्य डालना चाहिए। संविधान में प्रत्येक मतदाता को चुनाव के जरिए अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है। मतदान के जरिए ही लोकतांत्रित परंपरांओं को मजबूत किया जा सकता है। इसलिए बिना किसी दबाव के अपनी अंतरात्मा के अनुसार अपना वोट डालें और लोकतंत्र व देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करें। साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।