ऐतिहासिक होगा मन की बात का सौंवा एपिसोड-डा.निशंक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अप्रैल। हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जनपद के प्रत्येक बूथ पर 100 लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। मन की बात का सौंवा एपिसोड ऐतिहासिक होगा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.निशंक ने बताया कि ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भी मन की बात कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कई संत मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री है, जो मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से 100 करोड़ लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे है। मन की बात एक सामाजिक कार्यक्रम है। जो देश जोड़ने और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री देश के अंतिम व्यक्ति से संवाद करते हैं। कुछ संतों द्वारा हरिद्वार से संत को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करने पर डा.निशंक ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके साथ भी है। कहा कि पूरा देश संतों का है।

संत कही से चुनाव लड़ सकते हैं। डा.निशंक ने कहा कि कहा कि अंग्रेजी हमारी मातृभाषा नहीं है। अब इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी मातृभाषा में होगी। प्रैसवार्ता के दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी उर्फ किरण चैधरी, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, जिपं उपाध्यक्ष अमित चैहान, कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *