स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 20 अप्रैल। नगर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.35 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस टीम ने वेदाग्रीन वेडिंग प्वाइंट बिल्केश्वर मंदिर के पास चेकिंग के दौरान श्याम गुप्ता पुत्र गंगा राम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई ऋषिकांत पटवाल, एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल सीपी जसवीर, सीआईयू कांस्टेबल हरवीर व उमेश शामिल रहे।

Leave a Reply