दूधाधारी बर्फानी अस्पताल में खुली ओपीडी सीएमओ व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया ओपीडी का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने निभाया जनता से किया वादा-सुनीता शर्मा
हरिद्वार, 27 अक्तूबर। भूपतवाला स्थित दूधाधारी बर्फानी अस्पताल में शुरू की गयी सरकारी निशुल्क ओपीडी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुमार खगेंद्र व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अथक प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार मे सरकारी ओपीडी का कार्य संभव हो पाया है। कुछ दिनों में पावन धाम के निकट नगर निगम की भूमि पर अस्पताल निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा और पढ़ाई के लिए उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की मांगों पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खरे उतरे हैं। मदन कौशिक के प्रयासों से आम जनमानस को शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है। भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी व पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि भूपतवाला में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों को झौला छाप डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते थे

भूपतवाला में दूधाधारी बर्फानी ओपीडी खुलने से निश्चित गरीब वर्ग को लाभ होगा। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारे को धरातल पर उतार रही है। भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आज भाजपा ने जिन चुनावी वादों को जनता के बीच रखा था। उन वादों को पूरा किया जा रहा है। देश व प्रदेश के विकास के लिए घोषित किए गए भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो को जनता के विश्वास से लागू करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धारा 370, राम मंदिर अस्पताल, डिग्री कॉलेज जैसे तमाम बड़े मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने आपको साबित करके दिखाया है। कॉन्ग्रेस सिर्फ ओछी राजनीति करने का काम करती है। कांग्रेस में लोग भेदभाव आम जनमानस को छलने का काम करते हैं। आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को कतई माफ नहीं करने वाली।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, महामंत्री अंकुश भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, गोकुल डबराल, रितेश वशिष्ठ, सतनाम सिंह, पुष्पा मोरिया, दिनेश पांड,े चंद्रप्रभा, आयुष्मान जोशी, प्रीति रावत, सनी चौधरी, शिवानी, कुलदीप चंद्रा, आकाश धर्माेड़ा, नितिन उनियाल, अभिनव सैनी, विजय पंत, शिवानी, निधि सैनी, पियूष पंत, लीला देवी, शशि चौहान, गुड्डी विनायक, पुष्पा देवी, गीता, आकाश भारद्वाज, विक्की चौहान, दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *