बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है दशहरा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Dharm
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को दहशरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व भगवान राम के हाथों रावण का वध असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। हर साल दशहरा मनाने और रावण का पुतला जलाने का उद्देश्य लोगों को सत्य, धर्म और अच्छाई का संदेश देना है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सत्य की राह पर चलने में कठिनाईयां आएंगी। लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होगी। इसलिए सभी को सदा सर्वदा सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहर स्वयं बुराईयों को दूर करने का संदेश भी देता है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर रावण रूपी अनेक बुराईयां और अवगुण मौजूद होते हैं। सभी को दशहरे पर स्वयं के मौजूद अवगुणों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि बुराईयों को समाप्त करने की आवश्यकता है।

भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र व देश की तरक्की में योगदान करें। स्वामी सहजनानंद स्वामी राजगिरी, स्वामी रविपुरी, महंत राजेंद्र पुरी, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव कुमार सिंह, सचिव वीरेश त्यागी ने भी सभी को विजयदशी की बधाई दी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सभी को मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर स्वागत किया।