ई रिक्शा चालको को राशन बांटा

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 21 मई। लॉकडाउन में आर्थिक संकट का सामना कर रहे ई रिक्शा मालिक व चालकों की परेशानी को देखते हुए कनखल के बीजेपी नेता सुरेश शर्मा ने अपने निजी खर्च पर 200 ई रिक्शा मालिक और चालको को राशन की किट वितरित कर मदद की। उन्होंने बताया कि दुकानें तो खुल गई। लेकिन ई रिक्शा नहीं चलने के कारण चालकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसी को सरकारी राशन मिला तो किसी को नहीं मिला। जिसे नहीं मिला उन्हें मदद दी जा रही है। कनखल क्षेत्र में महादेव ई रिक्शा संगठन के अध्यक्ष अज्जु द्वारा उपलब्ध करायी सूची के आधार पर चालकों व मालिको को कच्चा राशन जिसमे 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 2 किलो दाल शामिल है। अपनी तरफ से निजी खर्चे पर दिया गया। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, सतेंद्र कुमार, धर्मपाल, विजय, गोपाल अज्जु आदि उपस्थित रहे।