रूट का विरोध करने वाले ई रिक्शा चालकों को पुलिस ने दी मुकद्मा दर्ज करने की चेतावनी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 दिसम्बर। एसएसपी ने रूट निर्धारण का विरोध कर रहे ई रिक्शा चालकों को मुकद्मा दर्ज करने की चेतावनी दी है। पुलिस विभाग की और से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ ई रिक्शा चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए निर्धारित रूट के विरोध में सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था में रूकावट डाली जा रही है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि ई रिक्शा संचालन के लिए पुलिस ने रूट निर्धारित किए है।

जिसके तहत निर्धारित रूट पर ही ई रिक्शाओं का संचालन किया जा सकेगा। लेकिन कुछ ई रिक्शा चालक लागू की गयी व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं।