प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण अवश्य करें-आलोक चौहान

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 6 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि एवं महामंत्री आलोक चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। सभी को हरेला पर्व की बधाई देते हुए अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी ने कहा कि सभी लोगों को ऑक्सीजन की पूर्ति हेतु अपने आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हरेला पर्व हरी-भरी प्रकृति को दोबारा से जीवंत करने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण करें। महामंत्री आलोक चौहान ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ व वृक्षों के अंधाधुंध कटान के चलते मानवीय जीवन को स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत इसका साक्षात उदाहरण है। भविष्य में प्राणावायु ऑक्सीजन की कमी ना हो और वातावरण हरा भरा रहे। इसके लिए सभी पौधारोपण करें। हरेभरे प्राकृतिक वातावरण में शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जिससे कार्य करने की क्षमता भी विकसित होती है।

महामंत्री आलोक चौहान ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के महानायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती भी है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का अनुसरण करते हुए देश के विकास का संकल्प लें। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष भगत सिंह, अंकुर पालीवाल, ललित कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विपिन सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *