किसानों की समस्याओं पर बनी ‘गोदाम‘ 17 को होगी उत्तराखण्ड में रिलीज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 दिसम्बर। किसानों के संघर्ष और दर्द को केंद्र में रखकर बनी फिल्मकार सुजीत प्रताप सिंह की फिल्म गोदाम 17 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर होने के साथ सुजीत प्रताप सिंह ने फिल्म में नायक का किरदार भी निभाया है। सुजीत प्रताप सिंह का कहना है कि फिल्म का विषय उनके दिल के बहुत करीब है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए किसानों के दर्द और संघर्ष को बखूबी समझते हैं।

उन्होंने स्वयं भी संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना किया है। फिल्म के जरिए उन्होंने किसानों के संघर्ष को परदे पर लाने की कौशिश की है। फिल्म के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि सार्थक सिनेमा के बैनर पर बनी गोदाम की कहानी एक छोटे किसान के इर्द गिर्द घूमती है। जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद खुश और संतुष्ट है। उसे पड़ोस की एक लड़की ‘हल्दी’ से प्यार हो जाता है। लेकिन उसके पिता उसकी आर्थिक स्थिति के कारण इससे खुश नहीं हैं।

लड़की का पिता लड़के पर एक शर्त रखता है कि अगर वह उसकी मांग पूरी करता है तो वह उन्हें शादी करने की अनुमति देगा। इसी बीच एक सरकारी अधिकारी गांव के घटनाक्रम का निरीक्षण करने पहुंचता है। कहानी धीरे-धीरे गांव के विकास के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।
अखिल गौरव सिंह और अकसर इलाहाबादी निर्देशित फिल्म में सुजीत प्रताप सिंह, मास्टर ऋत्विक प्रताप सिंह, विपिन पाणिग्रही, माया जायसवाल, सनी उपाध्याय, शायना खान, अरुण शुक्ला, हुमा कमाल ने भूमिकाएं निभायी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *