विडियो :-क्षेत्र मे जनता का ध्यान रखते हुए काम किया:- आदेश चौहान

Politics
Spread the love

तनवीर

विधानसभा रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने राम धाम कालोनी व कृपाल नगर मे डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।
आदेश चौहान ने कहा कि विधानसभा रानीपुर के उस छोर तक विकास ले जाने का काम किया है।जहां की जनता को कभी नेताओं के दर्शन नहीं होते थे। पानी की लाइन नहीं थी, सीवर की लाइन नहीं थी, सड़के नहीं थी, क्षेत्र लोगों के लोगो के हालातों को पूछा नही जाता था। कृपाल नगर हो या राम धाम कॉलोनी,बी एच ई एल एवं पूर्व की सरकार की योजनाओं के बीच अधर में लटका रहता था।
शिवालिक नगर पालिका में शामिल कराकर विकास की नींव रखी है। भाजपा के दोनों चुनाव मे जनता का भारी समर्थन मिला है।उन्होंने कहा कि कृपाल नगर या राम धाम कॉलोनी यहां गंदगी एवं जलभराव की समस्या से लोगो को जूझना पड़ता था।

आदेश चौहान ने कहा कि कोरोना काल में कितने ही घरों को मुफ्त राशन एवं दवाइयां पहुंचाने का काम अगर किसने किया है तो वह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है।़कोरोना काल मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जान गवाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के हितों की लड़ाई लड़ी संघर्ष किया जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का निदान कराया उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल लूटने खसोटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि रानीपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर गरिमा सिंह,हरेंद्र विपिन चौहान,अतुल वशिष्ठ सुखबीर सिंह,अर्जुन चौहान,विनय चौहान रमेश कुमार,डॉ० अमरीश शर्मा, रोहन प्रिंस,सौरभ चौहान, अवधेश राय, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे