पन्द्रह विद्यालयों में आयोजित की गयी श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 नवम्बर। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा आयोजित दसवीं श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता पंचपुरी के पन्द्रह विद्यालयों में एक साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कक्षा छः से आठ तक के लगभग पांच हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार पाठक के बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिये विद्यार्थियों को एक माडल पेपर तथा श्रीमद्भगवद्गीता की साॅफ्ट प्रतियाँ उपलब्ध करायी गयी थीं।

उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच तथा प्रतियोगिता का परिणाम तैयार करने के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को आगामी 18 दिसम्बर को गौतम फार्म, कनखल में संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले विराट श्रीमद्भगवद्गीता महोत्सव के दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अलावा प्रत्येक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को भी विपुल धनराशि, वैजयन्ती तथा प्रमाणपत्रों के साथ सम्मानित किया जायेगा। इसी के साथ सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों अथवा उनके प्रतिनिधि शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक व संचालक तथा कथा व्यास आचार्य करुणेश मिश्र ने बताया कि बच्चों में भारतीय संस्कारों, धर्म ग्रंथों तथा परम्पराओं के प्रति जागरुकता बनाए रखने के उद्देश्य से संस्था के बाल संस्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता को वर्ष 2013 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से प्रतियोगिता को सांकेतिक रूप से वार्षिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच ही कराया जा सका था। तीन साल बाद स्कूली छात्रों के लिये इसे पुनः आयोजित किया गया है।

प्रतियोगिता के आयोजन में बृजेश शर्मा, किशनदास महाराज, योगेश शर्मा, प्रदीप सिखौला, महेशचन्द्र काला, अर्चना वर्मा, साधना शर्मा, कंचन प्रभा गौतम, अशोक गुप्ता, मनोज गौतम, दिनेश शर्मा, प्रभांश मिश्र, ममता शर्मा, कन्हैया सिखौला, सौरभ सिखौला, हर्ष शुक्ला, श्रेय वाशिष्ठ, अनिमेष मैत्रेय, शिवांश मैत्रेय, गोविन्द बल्लभ भट्ट, ताराचंद विरमानी, भावेश सिखौला, वीरेन्द्र झा, नारायण झा, दीपक पोसवाल, विशु गुप्ता, रश्मि धीमान आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *