सिडकुल की मंत्रा रेजीडेंसी में लगी आग‌

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
हरिद्वार, 14 फरवरी। सिडकुल में एक घर में आग लग गयी। आग लगने से घर में कई लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और सभी को सुरक्षित बचा लिया। बुधवार सवेरे सिडकुल मंत्रा रेजीडेंसी के एक घर में आग लग गयी। घर की निचली मंजिल पर आग लगने से धु ंए के कारण ऊपरी मंजिल पर कुछ लग फंस गए। सूचना पर सिडकुल फायर स्टेशन से दो यूनिट मौके पर पहुंची और सिडकुल पुलिस एव अन्य लोगों की सहायता से सबसे पहले घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात अन्य घरों की तरफ बढ़ रही आग को दो तरफ से बुझाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।