पांच लीटर कच्ची शराब सहित एक दबोचा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 16 नवम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत के मुकद्मा दर्ज किया गया है। अवैध रूप से शराब आदि मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने भोगपुर क्षेत्र में छापामारी कर मांगे राम पुत्र रतिराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह व गंगा सिंह शामिल रहे।