तनवीर
हरिद्वार, 31 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की और से मायापुर स्थित यूनियन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा संतोष चौहान व संचालन महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि 15 अगस्त को सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी की निस्वार्थ सेवा करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।
सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध करानेे के निर्देश भी दिए। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि पूर्व की भांति हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में निश्चित स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता ध्वजारोहण करगे। पूर्व अध्यक्ष ओपी चैहान ने सभी से ध्वजारोहण के नियमों का पालन करने की अपील की। रानीपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे राजबीर चैहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भव्य होना चाहिए। जिससे पार्टी के प्रति लोगों में एक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाला ही तिरंगा फहराएगा।
बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना और नगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में हुए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार निश्चित ही देश की सत्ता से मोदी जाने वाले हैं और इंडिया आने वाला है। बैठक की अध्यक्षता कर रही संतोष चौहान ने कहा देश में नफरत फैलाई जा रही है।
उन्होंने मणिपुर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा है की देश की महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी गिले शिकवे भुलाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी हाई कमान द्वारा घोषित प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं।
बैठक में पूर्व विधायक रामयश सिंह, इरफान अंसारी, सोम त्यागी, पार्षद हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद इसरार अहमद सलमानी, वरुण बालियान, मनोज सैनी, पार्षद राजीव भार्गव, नईम कुरैशी, विजय प्रजापति, उपेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नगर ज्वालापुर अंकित चैहान, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा, ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार विकास चंद्रा, शौकत अली उर्फ चीचू, अनंत पांडे, मुन्ना मास्टर, गुलवीर सिंह, एलएस रावत, ऐश्वर्य पंत, पार्षद मन्नू रियाज, अशोक गुप्ता, ऋषभ अरोड़ा, धनीराम शर्मा, राकेश गुप्ता, समर्थ गर्ग, यशवंत सैनी, पार्षद उदयवीर सिंह, बीपीएस तेजियान, तरुण व्यास, कैलाश प्रधान, आकाश बिरला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।