मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे भाजपा नेता-मनीष कर्णवाल

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 25 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं। प्रैस को जारी बयान में मनीष कर्णवाल ने कहा कि चाल चरित्र और चेहरे का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखलाहट में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर खीज उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।

जनता के फैसले को समझने के बाद स्वयं को संस्कारित पार्टी होने का दंम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता इतना बौखला गए हैं कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर टिप्पणी करने के बजाए महिलाओं के प्रति भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपने ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भीतरघात के आरोप लगा रहे हैं। जिससे भाजपा की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। उन्होने कहा कि बेरोजगारी महगाई,पर सरकार नही बोल रही है।

राज्य के युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहे है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रति भाजपा के नेता गलत बयान बाजी से बाज नही आ रहे है। प्रदेश की जनता भाजपा को सबक देने का काम करेगी।