आवागमन के लिए खोला गया सूखी नदी पर बना अस्थाई पुल 

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 13 नवंबर। दीपावली को देखते हुए सूखी नदी पर बनाए गए अस्थाई पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। सूखी नदी पर पुल निर्माण के चलते लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए नदी पर एक अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते कुछ समय बाद ही पुल को बंद कर दिया गया था। जिससे नदी के दोंनो ओर रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्राहक भी दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे थे। इसको देखते हुए क्षेत्र के व्यापारीबंद किए गए अस्थाई पुल को खोलने की मांग कर रहे थे। पार्षद अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने कार्यदाई संस्था लोनिवि के अधिकारियों से पुल को आवागमन हेतु खोलने के लिए मांग की। व्यापारियों व क्षेत्रवासियों के आग्रह को स्वीकार कर लोनिवि के अधिकारियों ने दीपावली को देखते हुए पुल खोलने पर सहमति जताते हुए पुल को आवागन के लिए खोल दिया गया।

पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि अस्थाई पुल पर आवागमन शुरू होने से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों व क्षेत्रवासियों का राहत मिलेगी। व्यापारी नेता सुनील शेट्टी ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग खुलने से ग्राहक आसानी से बाजार में आ सकेंगे। इससे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। व्यापारी नेता गुलशन भसीन ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के संयुक्त प्रयासों से अस्थाई पुल आवागमन के लिए खुल सका है।

पुल से दोपहिया वाहन भी गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अस्थाई पुल बंद होने से लोगों को शमशान रोड़ आना जाना पड़ रहा था। इस दौरान दिनेश गिरी, हरपाल सिंह, हीरा लाल अग्रवाल, अनुज वर्मा, गुलशन भसीन, डीपी गुजरात, राजेश सुखीजा, दीपांकर मदान, राकेश कुमार आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *