महिला कांग्रेस कार्यकताओं मंत्री प्रतिनिधि को आलू प्याज गिफ्ट कर महंगाई पर विरोध जताया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 13 नवंबर। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर विरोध जताते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक को दीपावाली गिफ्ट के रूप में आलू प्याज भेंटकर महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

बेरोजगारी व महंगाई ने आम गरीब आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आलू प्याज जैसी रोजमर्रा प्रयोग की जाने वाली सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं दे पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर रोक लगाने के लिए तत्काल उपाय करे। वरना महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

वरिष्ठ कांग्रेेस नेत्री अंजू द्विवेदी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आलू प्याज समेत तमाम सब्जियों के दाम बेतहाश बढ़ रहे हैं। खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस आदि तमाम जरूरत की चीजों के दाम आम आदमी के बूते से बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी व महंगाई की चक्की में लोग पिस रहे हैं। लेकिन सरकार को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं रह गया है। महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूंजीपतियों व जमाखोरों को संरक्षण दे रही हैं।

सुषमा सहगल ने कहा कि महंगाई के कारण छोटे मझोले कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। गरीब आदमी के लिए परिवार के लिए दो वक्त रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। मजदूर वर्ग घनघोर आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। परिवारों का लालन पालन करने मे गरीब आदमी मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। बढ़ती महंगाई पर केंद्र व राज्य सरकार को नियंत्रण लगाना चाहिए। आलू प्याज जैसी दैनिक जरूरत की चीजों के दाम नियंत्रित करने चाहिए। इस अवसर पर राजपति, मालती, रानी, फूलमति, नीलम धीमान, शांति आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *