जुआ खेल रहे आठ पकड़े

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 जनवरी। थाना बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज से नकदी व ताश की गड्डी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जुआ, सट्टा खेलने व खिलाने व विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्राम मरगूबपुर में एक पुराने के पास जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19,600 रूपए की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गयी है। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल विपिन सकलानी एवं नरेश कुमार शामिल रहे।