गरीबों को बांटा जाएगा चालीस कुंतल राशन-दिनेश पाण्डे

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 18 अप्रैल। केंद्र सरकार के लाॅकडाउन को सफल बनाने में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे व युवा मोर्चा के महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे हरिद्वार विधानसभा के विभिन्न वार्डो में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के निर्देश अनुसार असहाय निर्धन परिवारों को चालीस कुंतल खाद्य सामग्री वितरित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार निर्धन परिवारों को भोजन पैकेट दिए जाने का अभियान भी किया जा रहा है। मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे ने बताया कि चालीस कुंतल खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों को वितरित की जाएगी। आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, दालें, बेसन बेसहारों को सौंपा जाएगा।

हरिद्वार विधानसभा के विभिन्न वार्डो में सभी वर्गो के लोगों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। कामगार लोग अपनी रोजी रोटी कमाने नहीं जा पा रहे हैं। लोग घरों में रहकर घरों में रहकर लाॅकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाना मानव जीवन के लिए जरूरी है। हमें मिलजुल कर ही कोरोना वायरस को देश से भगाना है। असहाय निर्धन परिवारों की सेवा में जुट जाने का समय है। मण्डल महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक लगातार कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में निर्धन परिवारों को मदद पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। उनके द्वारा भी झुग्गी झोंपड़ी में निवास कर रहे परिवारों को मदद पहुंचायी जा रही है। मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे स्वयं के पैसों से चालीस कुंतल असहाय निर्धन परिवारों को प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि देश दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर सभी को अपने घरों में रहना चाहिए। सेनेटाईजर व माॅस्क का इस्तेमाल करें, हाथों को बार बार धोयें। अपने आसपास सफाई का वातावरण रखना चाहिए। महिलाओं बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गरीब निर्धन मजदूर वर्ग का ध्यान सभी को रखना चाहिए। हरिद्वार विधानसभा के विभिन्न वार्डों में निवास कर रहे असहाय परिवारों को भरपूर मदद पहुंचायी जाएगी। किसी को भी निराश रहने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *