गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर जताया सरकार का आभार

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 5 मार्च। बजट सत्र में गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर सरकार का आभार जताते हुए आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह फैसला राज्य हित में है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर भाजपा की विकासवादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजधानी बनने से अलग राज्य गठन के लिए संघर्ष करने व बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान मिला है। गैरसैंण अब चहूंमुखी विकास हो सकेगा। प्रदेश सरकार राज्य हित में फैसले ले रही है। राज्य से पलायन की समस्या दूर हो रही है।

मण्डल महामंत्री ब्रजेश चौधरी व शिवम बंधु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया बजट विकास को नई दिशा देगा। बजट में राज्य के किसानों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों, महिलाओं सहित तमाम वर्गो का ख्याल रखा गया है। बजट से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा राज्य हित में सही कदम नहीं उठाए गए हैं। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग काफी अर्से से की जा रही थी। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारें राज्यवासियों के हितों में सही फैसले नहीं ले पा रही थी। उन्होंने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर सरकार का आभार जताया। भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट सभी वर्गो का ध्यान रखकर बनाया गया है।

व्यापारियों, किसानों सहित सभी वर्गो को राहत मिलेगी। विशेषकर युवाओं की समस्याओं को देखते हुए बजट में विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं। नौकरी पेशा वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। बजट से रोजगार बढ़ेंगे तथा पलायन पर अंकुश लगेगा। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य हित में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। इस अवसर पर कामिनी सड़ाना, धीरेंद्र गुप्ता, विजय ग्वाड़ी, सिद्धार्थ कौशिक, बसंत अरोड़ा, नीलम सिंह, योगेंद्र पाल रवि, गुलफाम पीरजी, खलीम सलमानी, प्रदीप मेहता, गौरव वर्मा, पंकज गुप्ता, पार्षद विवेक उनियाल, निशा नौडियाल, राजेंद्र कटारिया, नेपाल सिंह, पिंकी चैधरी, सतेंद्र चैधरी, आशीष शर्मा, मदन गोपाल, गोपाल शर्मा, गजेंद्र कश्यप, रामविलास यादव, पार्थ दुबे, आईपी सिंह, महेंद्र सिंह धामा, एचसी कुकरेजा, एससी यादव, वीपी सिंह, तुषार चावला आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *