डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Dharm
Spread the love

हरिद्वार, 5 मार्च। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर सभी को होली की शुभकामनांए दी। इस दौरान हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा, समाजसेवी विशाल गर्ग, भाजपा नेत्री अंजना चड्ढा, दाऊ दयाल अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल व यशवंत सैनी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विजय चैबे, केके राजस्थानी, सीमा डोभाल, जितेंद्र प्रीतम, श्याम अरोड़ा, मंजू मयूरी, गुड्डू शादीशुदा, विनोद पाल, विमल ग्रोवर आदि कवियों ने हास्य रस से सराबोर कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

सभी को होली की शुभकामनाएं देते हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्यौहार होली भाईचारे व आपसी एकता का संदेश देने वाला पर्व है। सभी को सौहार्द पूर्वक होली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि होली मनाते समय पर्यावरण का भी ख्याल रखें। सिंथेटिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों व गुलाल का उपयोग करें। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन हमेशा ही सामाजिक समरसता का संदेश देता चला आ रहा है। होली पर्व आपसी, भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। रंगों व उल्लास की प्रतीक होली को प्रेम व सद्भावना के साथ मनाएं। होली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश भी देती है। होली केवल मस्ती का त्यौहार नहीं बल्कि प्रह्लाद की प्रभु भक्ति से प्रेरणा लेने का अवसर भी है। सभी प्रेम पूर्वक होली मनाएं और आपसी भाईचारे व एकता को मजबूत करने में सहयोग करें।

प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होना वाला होली मिलन समारोह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। युवाओं को प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष तरूण भाटिया आदि ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतुल गोयल, शलभ गोयल, राजीव चड्ढा, रूपेश गोयल, शुभम अग्रवाल, विपिन शर्मा, अभिषेक बाटला, दीपक कंसल, संजीव चौधरी, शिवकुमार कश्यप, संजीव नैय्यर, कमल सेठ, सुनील अरोड़ा, सुरेश साहनी, संजय बजाज, श्रवण वाधवा, देवेंद्र चड्ढा, सागर आहुजा, कमल अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।त्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *