लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाया जाए-मोनिक धवन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अगस्त। महानगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य शहर संगठक मोनिक धवन ने कार्यकर्ताओं के साथ एसीएमओ एचपी शाक्य को ज्ञापन देकर लेबर रूम में गायत्री मंच उच्चारण की व्यवस्था करने की मांग की है। मोनिक धवन ने कहा कि गायत्री मंत्र मां एवं बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है तथा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्रसव पीड़ा कम होती है तथा ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है।

राजस्थान राज्य सरकार ने लेबर रूप में गायत्री मंत्र के प्रसारण का फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार को भी हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड के सभी सरकारी और गैर सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाने की व्यवस्था करनी चाहिए। एडवोकेट मनोहर भट्ट ने कहा कि लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाए जाने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बल मिलेगा। मंजू रानी ने कहा लेबर रूप में गायत्री मंत्र सुनने से महिलाओं को शक्ति मिलेगी। पूजा अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक शुभ कार्य से पहले भगवान का नाम लेना जरूरी होता है।

इसे आगे बढ़ाते हुए गायत्री मंत्र को भी सारे सरकारी और गैर सरकारी हॉस्पिटलों में बजाना अनिवार्य किया जाए। गायत्री मंत्र सुनने से महिलाओं को प्रसव पीड़ा में राहत मिलेगी और शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट मनोहर भट्ट, मंजू रानी, विनोद अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, सत्यनारायण शर्मा, मनोज महंत, फैयाज अली, अमन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *