घर घर खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे अंकुर पालीवाल व उनकी टीम

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

Amrish

हरिद्वार, 1 अप्रैल। घर घर जाकर पहुंचा रहे गरीब असहाय निर्धनों को मदद अंकुर पालीवाल व उनकी टीम। वाहनो ंपर सवार होकर लाॅकडाउन में मजदूरी नहीं कर पा रहे परिवारों को लगातार खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। अंकुर पालीवाल ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते कई परिवारों के समक्ष खाद्य सामग्री की कमी आ रही है। क्योंकि मजदूर वर्ग रोजगार नहीं कर पा रहा है। घर घर जाकर हकदारों को खाद्य सामग्री पहुंचाना टीम का लक्ष्य है। अंकुर पालीवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो रोज कमाते और खाते हैं। मजदूरी करने वाले परिवार तंगी की मार झेल रहे हैं। खाद्य सामग्री उन्हीं लोगों को सौंपी जा रही है जो कि तंग हैं। टीम के सदस्य हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की आर्थिक तंगी का आंकलन कर खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों को फोन पर जिस भी क्षेत्र से मदद की गुहार लगायी जाती है। उसी क्षेत्र में टीम के सदस्य खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अंकुर पालीवाल ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी वर्गो का सहयोग किया जा रहा है। हमारा कर्तव्य बनता है कि लाॅकडाउन पालन भी होता रहे और गरीब असहाय निर्धन परिवारों का चूल्हा भी जलता रहे। औद्योगिक क्षेत्र के कामगार बन्दी के कारण बेरोजगार हो चले हैं। उन्हें भी मदद पहंुचाने का काम टीम के सदस्य करते चले आ रहे हैं।

अपने वाहनों पर सवार होकर खाद्य सामग्री घर घर पहुंचायी जा रही है। सभी धर्म समुदाय के लोगों की जरूरत के सामान बिना भेदभाव के सौंपे जा रहे हैं। लाॅकडाउन के समय अवधि तक यह कर्म जारी रहेगा। राजीव तुम्बड़िया ने अंकुर पालीवाल व उनकी टीम का आभार जताते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से ही किए गए कार्यो का ईश्वर पुण्य देता है। निर्धन परिवारों का चूल्हा अवश्य जलना चाहिए। अन्य लोगों को भी इस संकट की घड़ी में निर्धन बेसहारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। खाने की वस्तुएं घर पर ही पहुंचायी जा रही हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *