गोकुल सिंह रावत चुने गए उक्रांद महानगर अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सभी वार्डो में संगठन का गठन कर मजबूती से चुनाव लड़ेगा उक्रांद-गोकुल सिंह रावत
हरिद्वार, 16 जून। भूपतवाला में संपन्न हुए यूकेडी महानगर इकाई के अधिवेशन के दौरान हुए संगठन चुनाव में वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह रावत को महानगर अध्यक्ष चुना गया। प्रवेक्षक मोहन सिंह असवाल ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ था। जिस पर विचार विमर्श कर गोकुल सिंह रावत को निर्विरोध महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सेवक सिंह राणा ने कहा कि सभी को दल के अनुशासन के रहकर काम करना चाहिए।

व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों को लगातार दल से जोड़ा जा रहा है। सरकार को व्यापार आयोग का गठन करना चाहिए। पाॅड टैक्सी रुट में बदलाव कर सरकार को हरिद्वार के व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जल्द ही सभी वार्डो में संगठन का गठन कर पूरी मजबूती से नगर निगम चुनाव लड़ा जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ नेत्री सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ दिनेश पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सागर कुमार, अंजलि, रवि खत्री, जोगेन्दर सिंह रावत, देव माहेश्वरी, प्रेम गिरी, सज्जन वशिष्ठ, अंकित चैधरी, आदर्श चैधरी, शानू, नितिन, सपना माहेश्वरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।