एकता अखण्डता के साथ मनाएं दीपावली-गोकुल सिंह रावत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 नवम्बर। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व खुशीयों का पर्व है। सौहार्द, एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए दीपावली को परंपरांओं से मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति दर्शाने का सशक्त माध्यम है। गोकुल सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली एवं एकता अखण्डता के लिए सदैव तत्पर रहें। संगठित होकर ही राज्य को प्रगति की और ले जाया जा सकता है।

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। बड़े बलिदानों से राज्य का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों का विशेष ध्यान पर्वो पर रखना चाहिए। महानगर मंत्री देव महेश्वरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य के विकास में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करे। दीपावली पर्व को खुशीयों से मनाएं। एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखें। दीपावली पर्व पर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *