तनवीर
हरिद्वार। प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले को उजागर करने वाले पंकज लांबा की गोली लगने से मौत सुमन नगर निवासी पंकज लांबा sc डिपार्टमेंट में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं एवं कांट्रेक्टर भी है देर रात्रि गोली लगने से सुमन नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पार्टी करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी की मुताबिक शुक्रवार की रात आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक से गोली चल गई। जिसके तुरंत बाद पंकज के साथ मौजूद दो युवक उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सुबह एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पंकज लांबा छात्रवृत्ति घोटाले में लंबे समय से संघर्ष करते चले आ रहे थे। करोड़ों रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले पंकज लांबा की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी बनी हुई है लंबे अरसे से छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों को पकड़वाने में पंकज लांबा की लंबी लड़ाई चली आ रही है sc डिपार्टमेंट में भी पंकज लांबा की मौत को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है