गिरी नामा गोसाई महासभा द्वारा धूमधाम से निकाली गई शिव बारात

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 18 फरवरी। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिहर मंदिर गोसाई गली से भीमगोड़ा से गिरी नामा गोसाई महासभा द्वारा भव्य धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात गोसाई गली, रेलवे फाटक, खड़खड़ी, भीमगोडा, श्रीरामलीला भवन होते हुए हरिहर मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शिव बारात में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे भव्य झांकियां शिव भगवान भोलेनाथ के गण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा गिरी गोस्वामी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त भारी तादाद में उपस्थित रहे। गिरी नामा गोसाई महासभा के अध्यक्ष व विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश सचिव बादल गोस्वामी के नेतृत्व में शिव बारात का आयोजन किया गया। शिव बारात में गिरी नामा गोसाई महासभा के संस्थापक बलराम गिरी, गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न गिरी, कोषाध्यक्ष राजीव गिरी, प्रदेश सचिव नवरत्न गिरी, सानू गिरी, मानिक गिरी, अनिकेत गिरी, गर्वित गिरी, राजेश गोस्वामी, अमित गिरी सहित महिला-पुरुषों ने शिव बारात में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव बारात का महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी की टीम व भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा, वैभव सुखीजा, व्यापारी नेता अनुज गुप्ता, समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल, पार्षद कैलाश भट्ट ने भगवान भोलेनाथ का माल्यार्पण कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *