कमल खडका
हरिद्वार, 10 दिसंबर। बृहष्पतिवार को संपन्न हुए सद्भावना आॅटो यूनियन कटहरा बाजार के चुनाव में गुलाम साबिर निर्विरोध रूप से पुनः अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष चुने जाने पर आॅटो चालकों व मालिकों ने फूलमाला पहनाकर गुलाम साबिर का स्वागत किया। आॅटो यूनियन के सदस्य राजेश व नरेश ने कहा कि आॅटो यूनियन कटहरा बाजार का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। गुलाम साबिर पुनः अध्यक्ष बनने से चालकों व मालिकों की समस्याओं का निस्तारण तेजी के साथ किया जाएगा।
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सदैव ही यूनियन अपने बेहतर प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला नजदीक है। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं यूनियन की ओर से प्रदान की जाएंगी। अध्यक्ष गुलाम साबिर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि चालकों व मालिकों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। आम यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। आॅटो चालक सदैव ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते चले आ रहे हैं।
निर्धारित शुल्क पर यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने काम काम किया जाता है। उन्होंने अपील की कि यात्रियों के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिसिया उत्पीड़न रोकने को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे। स्वागत करने वालों में प्रदीप सिंह नेगी, नादिर खान, शाह महबूब, शाह सलीम, संजू, लाला, कल्लु, जमशेद, शमीम शाह, अहसान शाह, रहमान, इरफान आदि शामिल रहे।