तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ा भारी

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पुलिस ने किया तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार
हरिद्वार, 11 मई। तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर रौब गालिब करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को तंमचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लकसर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणजीतपुर निवासी मिथुन पुत्र तेजपाल की तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने उसे तमंचे व कारतूस सहित दबोच लिया। युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक के साथियों की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।