कमल खडका
हरिद्वार, 2 अक्टूबर। उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्ज वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्षा डा.अलकनन्दा अशोक द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं का विशेष ख्याल रखकर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल की जा रही है। एसोएिशन की अध्यक्षा डा.अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं हरिद्वार जिलाध्यक्षा लता रावत के निर्देशन में रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल हुई महिलाओं ने वेस्ट मटेरियल में से विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान ,ऐपण हैंडीक्राफ्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष लता रावत ने महिलाओं का मार्गदर्शन कर उत्साह बढ़ाया।
लता रावत ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस परिजनों हेतु आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।