सुरेंद्र भटेजा बने हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 दिसम्बर। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव करते हुए सुरेंद्र भटेजा को अध्यक्ष, शलभ गोयल, शशि मनचंदा व रूपेश गोयल को उपाध्यक्ष, संदीप वैष्णव को महासचिव, अतुल गोयल, अभितेष गुप्ता, अभिषेक बाटला, सुनील अरोड़ा को सचिव, सुनील अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, दीपक कंसल आयव्यय निरीक्षक, अभिषेक अग्रवाल, विपिन शर्मा, इन्द्रजीत को संगठन मंत्री, तरूण भाटिया, निखल गोयल, अनिल ग्रोवर को प्रचार मंत्री नियुक्त किया।

संरक्षक मंडल में शामिल राजकुमार अरोड़ा, सुरेश साहनी, मनोज अग्रवाल एवं कमल अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन एकता के बल पर ही चलता है। एकजुट होकर समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग करें। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं से व्यवहार अच्छा होना चाहिए। मिलावटी उत्पाद से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *