हरिद्वार आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत कर शुभकामनाएं दी

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 मार्च। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आए सतपाल महाराज का दीपक तालियान ने साथीयों सहित फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार आगमन पर दीपक तालियान ने प्रेमनगर आश्रम में उनसे भेंट की और सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी

सतपाल महाराज को शुभकामनाएं देते हुए दीपक तालियान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए सरकार बनाने के लिए जनमत दिया। कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज के पिछले कार्यकाल व उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गठित प्रदेश सरकार में उन्हें एक बार फिर कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। दीपक तालियान ने कहा कि सतपाल महाराज सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सहयोग करेंगे।

दीपक तालियान के साथ सतपाल महाराज को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में रजत भारद्वाज, सचिन डागर, मनीष चैधरी व सुखबीर सिंह भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *