विडियो:-हरिद्वार पुलिस के मनोज शर्मा व कृपा राम ने डुबती युवती को बचाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-सी पी यू रुड़की की हॉक 14 को नहर पटरी पर ड्यूटी में तैनात थी। गंगनहर में लड़की को डूबते दिखायी देने पर सीपीयू रुड़की हॉक में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम के द्वारा कार्यवाही करते हुए लड़की को गंगनहर में डूबने से बचा लिया गया।

हेड कांस्टेबल कृपा राम ने गंगनहर में बिना देरी किए छलाँग लगाकर लड़की को गंगनहर से बाहर निकाला। सेंटर को सूचना देकर महिला को पीसी के माध्यम से सुरक्षित हॉस्पीटल भिजवाया गया। नगर निगम पर उपस्थित लोगों के द्वारा सीपीयू टीम का आभार प्रकट किया गया। सीपीयू के द्वारा त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा भी की गई।