बोर्ड परीक्षा से पूर्व श्रीदेव इंटर कालेज में किया हवन का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने दी परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
हरिद्वार, 17 फरवरी : बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व पथरी स्थित श्री देव इंटर कालेज में हवन का आयोजन किया गया। हवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी शामिल हुए। स्वामी यतिश्वरानंद ने परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने परीक्षार्थियों को लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में व्यवहार और संस्कार जरूरी है, इनसे ही व्यक्ति महान बनता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कंप्टीशन बढ़ गया है। ऐसे में पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। परीक्षा के समय में मोबाइल से दूर रहें।

मोबाइल का केवल परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोग करें, अनावश्यक समय बर्बाद न करें। यह परीक्षा आपके भविष्य को निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी अवश्य करें। ताकि पढ़ाई से मन न भटके। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था में शिक्षा व्यवस्था की सुधार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश राणा ने परीक्षार्थियों को टिप्स देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विचलित या निराश न हो। मन लगाकर एकचित होकर तैयारी करें। कालेज की प्रबंधक मंजू देवी ने सभी का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, उप प्रमुख धर्मेद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, बलवंत पवार, श्यामसुंदर चौहान, रमेश ममगई, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक रावत, राजकुमार चौधरी, शुभम चौधरी, राजू, सोनी, ब्रहमपाल आदि शामिल रहे।