संतों ने किया एचडीएफसी बैंक की शाखा का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

राजकुमार पाल


हरिद्वार, 8 फरवरी। एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ संत महापुरूषों के सानिध्य में किया गया। दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन करते हुए महंत विष्णुदास महाराज एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि बैंकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं। बैंकों में पूंजी सुरक्षित रहती है। समय समय पर बैंक ग्राहकों को लोन की सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। लोन लेकर ग्राहक अपने रोजगारों का सृजन भी करते हैं।

राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ उपभोक्ताओं को प्राप्त होता है। एचडीएफसी बैंक हमेशा ही बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मोतीबाजार ब्रांच मैनेजर ऋषभ अग्रवाल, सर्किल हेड बकुल सिक्का, कलस्टर हेड नितिन खंडपुरी ने कहा कि उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं बैंक से प्राप्त होंगी। गोल्ड लोन की सुविधा भी ब्रांच में रखी गयी है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक योजनाओं की जानकारी भी उपभोक्ताओं से समय समय पर साझा की जाएंगी।