हिन्दू हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है काली सेना-स्वामी विनोद महाराज

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 27 फरवरी। काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विनोद महाराज की अध्यक्षता में कनखल स्थित पहाड़ी बाजार में हुई संगठन की बैठक में हिंदू हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन संजय सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए स्वामी विनोद महाराज ने कहा कि आज पूरी दुनिया हिन्दुत्व का महत्व समझ रही है। हिन्दूत्व केवल धर्म ही नहीं बल्कि एक विशिष्ठ जीवनशैली है।

हिन्दू धर्म की विशेषताओं से प्रभावित होकर ही यूरोपीय नागरिक भी भारतीय पंरपरांओं का अपना रहे हैं। स्वामी विनोद महाराज ने कहा कि काली सेना हिन्दू हितों के लिए संकल्पबद्ध है। संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी हिन्दुओं को एकता के सूत्र में बांधना है। प्रशसंनीय है कि संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य पूरी एकजुटता के साथ इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है।

सभी को विराट हिन्दू समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। विपिन सैनी एवं एडवोकेट राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि काली सेना का प्रत्येक सदस्य हिंदू हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। उत्तराखण्ड के सभी जिलों में संगठन का विस्तार कर ग्राम स्तर इकाईयों का गठन कर प्रत्येक हिन्दू धर्मावलम्बी को इससे जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। बैठक में एडवोकेट राकेश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, नवनीत ठाकुर, सुमित गुप्ता, दीपक ठाकुर, श्रवण कुमार, अंकुर आदि प्रमु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *