तनवीर
हरिद्वार, 18 अप्रैल। आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। प्राप्त जानकारी के रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने शांतरशाह मार्ग पर कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर बहादराबाद को चाकू समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल बीरेन्द्र शर्मा व होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।


