तीस लीटर कच्ची शराब सहित एक दबोचा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 15 जून। अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने डेरा कराल के खेतों में छापामारी कर एक कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमरीश पुत्र वीर सिंह निवासी मारकपुर थाना लक्सर के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब व भट्टी आदि शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस की छापामारी के दौरान दो आरोपी विक्की पुत्र कौशल कुमार निवासी डेरा कराल थाना लक्सर व गोविंद पुत्र तेलू राम निवासी मारकपुर थाना लक्सर फरार हो गए। पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसएसआई लोकपाल परमार, एसआई रोहित कुमार, कांस्टेबल राकेश नेगी, सुशील व रघुवीर शामिल रहे।