होटल व धर्मशाला में 24 घंटे ठहरने की अनुमति प्रदान की जिलाधिकारी ने…..

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

24 घंटे होटल व धर्मशाला में ठहरने पर आशुतोष शर्मा ने जिलाधिकारी व शहरी विकास मंत्री का जताया आभार

पूर्ण विधि-विधान से हो सकेगा अस्थि विसर्जन

हरिद्वार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की मांग पर जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने अस्थि विसर्जन करने पहुंच रहे परिवारों के सदस्यों को 24 घंटे हरिद्वार में रुकने की अनुमति प्रदान की है। अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जिलाधिकारी सी. रविशंकर व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का इस आदेश पर आभार जताया ।आशुतोष शर्मा ने कहा कि बाहर से आने वाले मृतक के परिजनों को अब अस्थि विसर्जन करने के लिए समय मिल सकेगा। वह होटल धर्मशाला में 24 घंटे रुक सकेगे।और अस्थि प्रवाह पूर्ण विधि-विधान के साथ हरिद्वार हर की पैड़ी पर कर सकेंगे ।