सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों युवा सप्तऋषि के अध्यक्ष तरूण नैय्यर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। विधायक मदन कौशिक व मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। विधायक मदन कौशिक ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं को पहुंचाएंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी व देवेश ममगई ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और युवाओं के सपने साकार होंगे।

सदस्यता लेने वालों में हेमशंकर, युवराज रावत, मिलन, बिपिन रावत, गर्व, अविनाश चंचल, यथार्थ राणा, रवि त्यागी, हर्षित आनंद, प्रथम बेदी, ऋषि कुमार, आयुष कंबोज, दीपक, अंकित, तुषार चौहान, चिराग चैहान, कुन्नू ठाकुर, मयंक अरोड़ा, निखिल यादव, आर्यन कश्यप, आदर्श चैधरी, गौरव ठाकुर, प्रियांशु ठाकुर, मन्नू शर्मा, हर्ष सैनी, वंश सैनी, कृष्णा, चिराग वशिष्ठ प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी, देवेश ममगई, उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज, करुण मदान, संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *