इमरान बने महानगर कांग्रेस सचिव

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 15 फरवरी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर इमरान उर्फ भूरा को नियुक्त किया। मैदानियान शहीद चैक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इमरान का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इमरान लगातार पार्टी के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान मिलता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गो का विकास करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

स्वागत समारोह में शेरू आढ़ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकार जनता के हितों में फैसले नहीं ले पा रही है। अंकित चैहान व डा.अरशद ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। पेट्रोल डीजल व गैस के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। आम जनमानस को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। निम्न वर्गो को महंगाई के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य की त्रिवेंद्र सरकार भी जनता के हितों में सही फैसले नहीं ले पा रही है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मनोनीत सचिव इमरान उर्फ भूरा ने कहा कि पार्टी ने संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की रीति नीतियों व सामाजिक सद्भावना के लिए आम जनमानस को प्रेरित करने का काम किया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में जाकिर अंसारी, तासिन अंसारी, सागर, राव फरमान, मकसूद ठेकेदार, अख्तर ठेकेदार, मोबिन, जहरूद्दीन, इसरार अंसारी, लियाकत अंसारी, मेहताब आलम, नासिर अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *